पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वॉरियर्स से हार गए सिंग्स

वॉरियर्स से हार गए सिंग्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर.वर्ल्ड कबड्डीलीग के जालंधर में खेले गए मुकाबले में खालसा वॉरियर्स ने युनाइटेड सिंग्स काे रोमांचक मुकाबले में 57-50 से हरा दिया। खालसा वॉरियर्स की लीग में ये सातवीं जीत है और वे अंकतालिका में 15 अंक के साथ टॉप पर है। उन्हें अभी तक कोई भी टीम हरा नहीं सकी है। एक मैच ड्रॉ रहा है।

वहीं युनाइटेड सिंग्स सात मैचों में 4 जीत तीन हार के बाद 8 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। इस मैच में खालसा के मनजोत सिंह को 17 सफल रेड के लिए बेस्ट रेडर चुना गया जबकि वॉरियर्स के ही गुरप्रीत को 5 सफल स्टॉप के लिए बेस्ट रेडर का खिताब मिला। बेस्ट रेडर चुने गए मनजोत सिंह गिल को ही मैन ऑफ मैच चुना गया।