पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली के व्यापारी को चाकू मारकर तीन लाख लूटे

दिल्ली के व्यापारी को चाकू मारकर तीन लाख लूटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेरोड परशनिवार रात दिल्ली के इलेक्ट्रिक वॉयर व्यापारी से लुटेरों ने तीन लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया। लूट से पहले लुटेरों ने व्यापारी की आंख में चाकू मारा, जो कुदरती उनके माथे पर जा लगा। लुटेरों के पास चाकू होने के बावजूद व्यापारी लुटेरों से भिड़ गए। उन्हें भिड़ता देख लोग गए, जिससे एक लुटेरे को पकड़ लिया गया। बाकी दो लुटेरे बैग लेकर भाग गए। बैग में करीब तीन लाख रुपए थे। वारदात तब हुई जब व्यापारी रिक्शा से रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था। थाना तीन पुलिस मौके पर पहुंची।

दिल्ली में शहादरा के रहने वाले प्रवीण गुप्ता की पीकेजी इंडस्ट्री के नाम पर इंडस्ट्री है। उन्होंने बताया कि फगवाड़ा गेट में बिजली की दुकानों पर उनकी वॉयर सप्लाई होती है। हर शनिवार कलेक्शन करने आते हैं। शनिवार को उन्होंने 10 दुकानों से 3 लाख रुपए इक्ट्ठे किए।

रात करीब साढ़े नौ बजे स्टेशन जा रहे थे। लक्ष्मी सिनेमा के पास बाइक सवार लुटेरों ने रिक्शा घेर लिया। उन्होंने उसे रिक्शा से उतारा और बैग देने के लिए कहा। मना किया तो युवक ने चाकू से हमला कर दिया। वह पीछे हुए तो चाकू माथे पर लग गया। वह तीनों युवकों से गुत्थमगुत्था हो गए। तभी लोग गए, जिन्होंने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दो साथी फरार हो गए। पकड़े गए युवक की उम्र 18 से 20 साल के बीच है। देर रात तक थाना तीन पुलिस लुटेरे से पूछताछ कर रही थी। शहर में एलर्ट कर दिया, मगर लुटेरे नहीं मिले।

मकसूदां में बैंक के बाहर पल्लेदार से लूट

जालंधर|मकसूदांचौक के पास इलाहाबाद बैंक के बाहर बाइक सवार लुटेरे पल्लेदार से पांच हजार रुपए और मोबाइल छीन लिया। राजू ने बताया कि वह बैंक में पांच हजार रुपए जमा करवाने आया था। कुछ देर बाद साइकिल का लॉक चेक करने के लिए बाहर आया। इस दौरान बाइक पर आए दो युवक उससे पैसे मोबाइल छीन ले गए। उसने शोर मचाया, लेकिन तब तक युवक भाग चुके थे।

माथे पर लगा चाकू : फगवाड़ागेट से कलेक्शन कर रात करीब साढ़े नौ बजे स्टेशन जा रहे प्रवीण गुप्ता को लक्ष्मी सिनेमा के पास बाइक सवार लुटेरों ने घेर लिया।

लोगों ने पीटा : प्रवीणलुटेरों से भिड़ गए। लोग आए तो एक लुटेरा पकड़ा गया।