- Hindi News
- तीन साल से नहीं बनी ज्योति चौक को स्काई लार्क से जोड़ने वाली रोड
तीन साल से नहीं बनी ज्योति चौक को स्काई लार्क से जोड़ने वाली रोड
मखदूमपुरासे ज्योति चौक को जाने वाली सड़क तीन साल पहले बनी थी। लेकिन अब उसकी हालत ऐसी है कि जैसे कभी बनी ही हो। ज्योति चौक से लेकर स्काई लार्क चौक तक इस सड़क का बुरा हाल है। सड़क पर चलना मुश्किल है। लुक बजरी निकल कर एक-एक फुट के गड्ढे बन चुके हैं। हर रोज यहां से सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, क्योंकि यह सड़क शहर को सीधा ज्योति चौक और रैनक बाजार से जोड़ती हैं। इस सड़क पर मखदूमपुरा, रेड क्रास और रैनक बाजार की मार्केट है।
लोगों ने मांग की है कि सड़क को जल्द बनाया जाए। क्योंकि ट्रैफिक स्लो और जाम हो जाता है। घरों दुकानों के अंदर मिट्टी उड़कर आती है। राजन कुमार, संजीव कुमार और शंकर ने भी सड़क तुरंत बनवाने की मांग की है। लक्की इलेक्ट्रानिक्स के लखबीर सिंह लक्की का कहना है कि यह मुख्य सड़क होने के नाते जल्द बनाई जानी चाहिए। निगम ने तीन साल पहले जो सड़क बनाई थी, वह एक साल भी नहीं टिकी। अब दो साल से सड़क का यही हाल है।
सैलून मालिक शान नवाज का कहना है कि सड़क टूटी होने के कारण एक तो सारा दिन जमा की स्थिति बनी रहती है, उल्टा मिट्टी उड़कर दुकान के अंदर आती है। सड़क को तुरंत बनाया जाना चाहिए।
दुकानदार जसबीर सिंह कहते हैं कि नई सड़कों पर ही नई लुक बजरी डाल दी जा रही है। लेकिन जो सड़कें सही मायने में टूटी हैं, उन्हें बनाया ही नहीं जा रहा है। जबकि यहां जरूरत है। यह सिर्फ मार्केट से जुड़ी बल्कि मखदूम पुरा मोहल्ला और सिविल लाइन को भी जोड़ती है।