पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेयर के खिलाफ ठेकेदार ने कार में रखा माइक, सड़कों चौराहों पर कर रहे प्राचर

मेयर के खिलाफ ठेकेदार ने कार में रखा माइक, सड़कों-चौराहों पर कर रहे प्राचर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम के ठेकेदार योगेश चोपड़ा इन दिनों मेयर सुनील ज्योति के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं। उनका आरोप है कि मेयर सुनील ज्योति से वह अपनी बकाया पेमेंट दिलाने के लिए कहने को गया तो उन्होंने उन्हें दफ्तर से निकाल दिया और धक्के भी मारे। इसलिए योगेश चोपड़ा ने अपनी कार में एक माइक और छोटा स्पीकर रख लिया है। वह अब कभी नगर निगम और कभी सड़कों चौराहों में खड़े होकर मेयर सुनील ज्योति के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। ठेकेदार का कहना है कि मेयर पर सौ करोड़ रुपए का मानहानि का दावा करेंगे। चोपड़ा ने मेयर के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि मेयर सुनील ज्योति गुंडागर्दी कर रहे हैं। चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने मेयर से सिर्फ चार लाख रुपए पेमेंट मांगी थी।

बीते दिनों भी मेयर पर इसी परिवार से जुड़े एक ठेकेदार ने गाली गलौच करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि मेयर के घर पर शादी का निमंत्रण देने पहुंचे थे। लेकिन वहां मेयर ने उन्हें गाली गलौच कर भगा दिया। इसके बाद ठेकेदारों ने मेयर के खिलाफ प्रेसवार्ता कर आरोप लगाए। विरोध में मेयर सुनील ज्योति ने भी ठेकेदारों पर आरोप लगाए। कहा कि ठेकेदार भ्रष्ट हैं और गलत काम करवाना चाहते हैं। हालांकि मेयर और ठेकेदारों ने बाद में समझौता कर गुप्त मीटिंग भी की। इसके बाद अब चोपड़ा ने आरोप लगाया है। हालांकि चोपड़ा के बारे में भी कहा जाता है कि वह ऐसी कुछ हरकतें करते हैं जो कि उनके दिमागी संतुलन को खराब बताती हैं।

कहा- मेयर ने की गुंडागर्दी, मोदी को भी लिखा पत्र