बीएलओ की कौंसल चुनाव की ट्रेनिंग
जालंधर | नगरकाउंसिलों के चुनाव दिसंबर महीने से पहले कराने की तैयारी है। नवंबर महीने में वोटिंग हो सकती है। अभी इसका शेड्यूल आना बाकी है। नगर काउंसिलों में इसकी हलचल शुरू हो गई है। इससे पहले वोटर लिस्टों की करेक्शन चल रही है। ब्लॉक लेवल के आफिसर घर-घर जाकर वोटें बनाएंगे। इस काम की ट्रेनिंग के लिए मास्टर तारा सिंह नगर में ट्रेनिंग की गई। सभी को एक फार्म दिया गया था। इसमें डेढ़ दर्जन सवाल थे। इनमें बीएलओ से पूछा गया था कि आप नागरिकों के दोस्त हैं, गाइड हैं या फिर केवल ड्यूटी निभाना चाहेंगे। चुनाव आफिसर एडीसी प्रीतम सिंह, जेडीए के प्रशासक डा. स्वतंत्र कुमार ऐरी, तहसीलदार करनैल सिंह भी उपस्थित थे।