- Hindi News
- मुलाजिम विरोधी सरकारी नीति का पीएसएसएफ ने किया विरोध
मुलाजिम विरोधी सरकारी नीति का पीएसएसएफ ने किया विरोध
जालंधर|पंजाब सबॉर्डिनेटसर्विस फेडरेशन की जिला इकाई की बैठक देश भगत यादगार हॉल में हुई। प्रधान शीतल सिंह चाहल कन्वीनर रणबीर ढिल्लों ने कहा कि सरकार मुलाजिमों की मांगों को लागू करने के बजाए टाल मटोल कर रही है। बिना देरी हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में छठा पंजाब पे कमिशन का गठन किया जाए जो रैगुलर ठेकेदारी, दिहाड़ीदार पार्ट टाइम मुलाजिमों के बारे सिफारिशें करे। महंगाई भत्ते की 10 फीसदी किश्त हर हाल में सितंबर के वेतन के साथ दी जाए। यहां सुरिंदर सिंह, कश्मीर कौर, महिंदर नाथ, केवल सिंह, गुरचरण सिंह, भाग सिंह और जगीर सिंह थे।