- Hindi News
- व्हाइट डायमंड रिजॉर्ट के दो पार्टनरों की कार हादसे में मौत
व्हाइट डायमंड रिजॉर्ट के दो पार्टनरों की कार हादसे में मौत
sandeep.sahi@dbcorp.in
66फुटी रोड स्थित व्हाइट डायमंड रिजॉर्ट के दो पार्टनरों अजमेर सिंह पवार और गुरभेज सिंह की मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वे राजस्थान में श्रीगंगानगर से रिश्तेदारों से दो पिल्ले लेकर रहे थे। जलालाबाद के पास उन्होंने ढाबे पर डिनर किया। आधा घंटे बाद ही फिरोजपुर से कुछ पहले गांव जीवां अराईं के पेट्रोल पंप के पास तीखे मोड़पर बोलेरो बेकाबू होकर खेत में पेड़ से जा भिड़ी। गाड़ी की छत भी उड़ गई। तीसरे पार्टनर का बेटा अमृतपाल चट्ठा गाड़ी चला रहा था। वह और मिट्ठापुर के परमजीत सिंह टीनू और शाहकोट के बलदेव रंधावा जख्मी हो गए।
गाड़ी चला रहे 21 साल के अमृतपाल ने हादसे के बारे में कुछ नहीं कहा। चर्चा थी - कहीं झपकी तो नहीं लग गई। पुलिस ने कहा, सामने जानवर आने से गाड़ी बेकाबू हुई। सीट बेल्ट किसी ने नहीं पहनी थी। मगर पार्टनर गाड़ी के बाईं ओर आगे-पीछे बैठे थे और यही हिस्सा पेड़ से टकराया। सीट बेल्ट पहनी होती तो शायद वे बच जाते। मौत हेड इंजरी से हुई। मिट्ठापुर के न्यू कलगीधर एवेन्यू के अजमेर सिंह (50) और डीसी नगर के गुरभेज सिंह (65) का बुधवार शाम मिट्ठापुर श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनके करीबी पूर्व कांग्रेस सांसद मोहिंदर सिंह केपी, परगट सिंह समेत शहर के कई नेताओं ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
बोलेरो अमृतपाल चट्ठा चला रहे थे। उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
गाड़ी चला रहा तीसरे पार्टनर का बेटा बाल-बाल बचा, दो और रिश्तेदार जख्मी
व्हाइट डायमंड 2010 में बनाया गया था। इसकी नींव अजमेर सिंह, गुरभेज सिंह और राजबीर सिंह ने रखी थी। तीनों पहले प्रापर्टी का कारोबार करते थे। एक दोस्त राजबीर सिंह चट्ठा की दो साल पहले हार्टअटैक से मौत हो गई थी। अब उनका बेटा अमृतपाल चट्ठा पार्टनर है। वही गाड़ी चला रहा था। गुरभेज सिंह की बेटी प्रभदीप कौर शादीशुदा है। बेटा हरप्रीत सिंह हनी इसी बिजनेस में है। अजमेर का बेटा 12 साल का है।
सुबहसे शाम तक साथ रहते थे दोनों, विदा भी साथ हुए-पढ़ें पेज 2
नहीं लगा रखी थी सीट बेल्ट : चौकीगोलुके के इंचार्ज गुरलाल सिंह ने कहा - गाड़ी की रफ्तार तेज थी, जिसके चलते छत तक उड़ गई। अजमेर गुरभेज की हैड इंजरी से मौत हुई है। गाड़ी में किसी ने भी सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी।
अजमेर सिंह। उनकी बेटी 12वीं तथा बेटा एमजीएन स्कूल में पढ़ता है।
गुरभेज सिंह