- Hindi News
- पेशाब में खून और कम भूख लगना प्रोस्टेट कैंसर के संकेत
पेशाब में खून और कम भूख लगना प्रोस्टेट कैंसर के संकेत
जालंधर | प्रोस्टेटकैंसर प्रति भारत में लोगों के कम जागरूक होने के कारण ये कैंसर भारत में भी फैल रहा है। ये बात पिम्स अस्पताल के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड डा. विशाल विग ने प्रेस कांफ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि सितंबर महीने को प्रोस्टेट कैंसर जागरूकता महीने के रूप में मनाया जाता है। कैंसर के पांच मरीजों में से तीन की मौत प्रोस्टेट कैंसर से ही होती है। इस कैंसर के एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक जाने की संभावना होती है।
उन्होंने बताया कि ये कैंसर ज्यादा उम्र के लोगों में पाया जाता है। ये कैंसर मटन, चिकन या रेड मीट खाने से होता है। पेशाब करने में परेशानी आती है, पेशाब में खून आना, कम भूख लगनी और पेट दर्द की परेशानी रहती है। हर व्यक्ति को 50 साल की उम्र तक पीएसए टेस्ट करवा लेना चाहिए और परिवार में किसी को ये कैंसर है तो उसको 45 साल तक टेस्ट करवा लेना चाहिए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते डॉ. विशाल विग।