- Hindi News
- यूकां नेता परमजीत बल समेत साथियों पर क्राॅस केस दर्ज
यूकां नेता परमजीत बल समेत साथियों पर क्राॅस केस दर्ज
ट्रांसपोर्टनगर मेंहुए झगड़े में यूथ कांग्रेसी नेता परमजीत सिंह बल और खन्ना ट्रांसपोर्ट के मालिक पवन खन्ना पर क्रास केस दर्ज हो गया है। उनपर आईपीसी की धारा 452 (दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़) और 324 (मारपीट) लगाई गई है। दोनों पक्षों से अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
वहीं, शनिवार दोपहर प्रैस वार्ता दौरान पवन खन्ना की प|ी साधना खन्ना ने आरोप लगाया कि बल ने बेटे को जुए की लत लगाई। बेटा 18 हजार हारा था जो कि बल ने ब्याज लगाकर 60 हजार बना दिए। इन्हीं पैसों को लेकर पति देवर पर हमला किया। पति देवर गंभीर जख्मी है, बावजूद पुलिस ने आईपीसी की धारा 326 नहीं जोड़ी। वहीं, बल के समर्थन में समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजिंदर बेरी, मेजर सिंह, मनजिंदर सिंह जौहल और राजकुमार राजू पुलिस कमिश्नर से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस हमला करने वालों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। कमिश्नर ने उन्हें जल्द आरोपी गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
कांग्रेसी नेता सीपी से मिले
पवन खन्ना
परमजीत बल