- Hindi News
- राहत सामग्री एकत्र करने के लिए ‘आप’ ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
राहत सामग्री एकत्र करने के लिए ‘आप’ ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
जालंधर|जम्मू-कश्मीर केबाढ़ प्रभावित इलाकों में वज्र कोर की ओर से छह दिनों से कार्य किया जा रहा है। टीम ने अब तक 4015 लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकाल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। उनकी ओर से बाढ़ प्रभावितों के लिए श्रीनगर में राहत सामग्री भी भेजी गई है। वज्र कोर की इंजीनियरिंग टास्क फोर्स ने स्पेशल अभियान के तहत मेहजोर नगर के अनाथालय से 45 बच्चों, जवाहर नगर के डारुल इलम स्कूल के 25, शेर-ए-कश्मीर के इनडोर स्टेडियम से 150 बच्चों और जवाहर नगर के गुरुद्वारे से 45 सीनियर सिटीजंस को बचाया है। डिवीजनल कमांडेंट बीएस टाइगर और जिला कमांडर पंजाब होम गार्ड की अध्यक्षता में पंजाब होम गार्ड वालंटियर की ओर से बाढ़ प्रभावितों के लिए पांच क्विंटल खाद्य सामग्री भेजी गई है।
वज्र कोर के डिवीजनल कमांडेंट बीएस टाइगर और जिला कमांडर पंजाब होम गार्ड की अध्यक्षता में बाढ़ प्रभावितों के लिए पांच क्विंटल खाद्य सामग्री भेजी गई है।
वज्र कोर ने बाढ़ प्रभावितों के लिए चलाया स्पेशल अभियान
भास्कर न्यूज|जालंधर
जम्मू-कश्मीरके बाढ़ प्रभावितों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से राहत अभियान शुरू किया जा रहा है। जिसके तहत आप की ओर से लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है। आप के पंजाब कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि बाढ़ में फंसे लोगों को इस समय सहारे की जरूरत है। उन्होंने आप के वालंटियरों को हिदायतें जारी की है कि वो बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत सामग्री इकट्ठी करना शुरू करें, जिसको की इकट्ठा करने के बाद वो इंडियन आर्मी को दे देंगे। उन्होंने कहा कि राशन, सूखे खाद्य पदार्थ और दवाइयां को उनके कोआडिनेटर तक पहुंचाने के लिए 0161-246500, 1, 2 और तीन पर काल करने के साथ मोबाइल नंबर 76968-70525 पर काल कर सकते है।
इसके अलावा सुच्चा सिंह ने पंजाब में पार्टी को मजबूत करने के लिए शिड्यूल जारी किया है। जिसके तहत वो वालंटियरों और वर्करों से मिलेंगे। 16 सितंबर को सुबह 11 बजे फिरोजपुर दोपहर तीन बजे फाजिल्का, 18 सितंबर को 11 बजे बठिंडा तीन बजे मानसा, 20 सितंबर को 11 बजे अमृतसर के बाबा बकाला, 22 को 11 बजे मोगा, 23 को 11 बजे बरनाला दोपहर तीन बजे संगरूर, 24 को 11 बजे होशियारपुर, 25 को 11 बजे जालंधर, 26 को 11 बजे मोहाली तीन बजे रोपड़, 28 को 11 बजे खटकड़ कलां तीन बजे नवां शहर,