पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जस्सा के आस्ट्रेलिया जाने की पार्टी के दौरान हुआ था झगड़ा

जस्सा के आस्ट्रेलिया जाने की पार्टी के दौरान हुआ था झगड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपड़ा व्यापारी के बेटे जस्सा को ऑस्ट्रेलिया से लाई पुलिस

सात को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, दस-दस साल की सजा हुई थी

बुरुंडीके स्टूडेंटयानिक निकी केस के आठवें आरोपी जसकरन कलसी उर्फ जस्सा को कमिश्नरेट पुलिस ऑस्ट्रेलिया से गिरफ्तार कर इंडिया ले आई है। शाम सात बजे पुलिस ऑस्ट्रेलिया से दिल्ली पहुंची। जस्सी के ऑस्ट्रेलिया जाने की खुशी में ही 21 अप्रैल,2012 की रात दोस्तों ने पार्टी की थी। इसके बाद उनकी एलपीयू स्टूडेंट निकी से लड़ाई हो गई थी। जस्सा हमले के अगले दिन स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया चला गया था। डीसीपी नवीन सिंगला का कहना है कि सोमवार देर रात तक टीम जालंधर पहुंच जाएगी। मंगलवार या बुधवार को प्रेस वार्ता करके पूरे केस बारे जानकारी दी जाएगी। जस्सा के ऑस्ट्रेलिया भाग जाने की सूचना ऑस्ट्रेलिया एंबेसी को दे दी थी। ऑस्ट्रेलिया कोर्ट ने इसी साल 18 मार्च को जस्सा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था। 7 मई को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। वह वहां टैक्सी चलाता था। इसके बाद जालंधर पुलिस की टीम उसे लाने ऑस्ट्रेलिया गई थी।

हर्ष गोसाईं

अमरबीर बाजवा

अमनदीप सिंह

सहलदीप सिंह

समंत रल्हन

रोमी उप्पल

2014

2013

2012

अमनदीप का मौसेरा भाई राजमिस्त्री जसवंत था 7वां आरोपी, रणताज अभी भी फरार

पिता प्लाईवुड शॉप कारोबारी

पिता शूगर मिल रोपड़ के एमडी

पिता बैंक से िरटायर्ड अिधकारी

भाई अमन भी हुआ था गिरफ्तार

पुिलस ने सबसे पहले काबू किया

दिवंगत एसपी धर्म सिंह उप्प्ल का बेटा

जस्सा के सात साथियों को दस-दस साल की सजा हो चुकी है, लेकिन जस्सा का केस अब नए सिर से अदालत में चलेगा। पुलिस चालान पेश करेगी। इसके बाद केस का ट्रायल शुरू होगा।

थाना सात पुलिस ने हमले के आरोप में पूर्व दिवंगत एसपी धर्म सिंह उप्पल के बेटे रोमी उप्पल, मोता सिंह नगर के रिटायर्ड बैंक अधिकारी तीर्थ सिंह के बेटे सहलदीप, अमनदीप सिंह, सुदर्शन पार्क के शुगर मिल के एमडी सुखबीर सिंह बाजवा के बेटे अमरबीर सिंह बाजवा, लाजपत नगर के सुमंत रल्हण उर्फ बन्नी, न्यू जवाहर नगर के हर्ष गोसाईं और फगवाड़ा के जसवंत सिंह बंटू को गिरफ्तार किया था। 24 अक्टूबर, 2013 को सातों आरोपियों को दस-दस साल कैद की सजा सुनाई गई थी। रोमी पैरोल में आने के बाद से फरार है। पुलिस अभी उसका सुराग नहीं लगा सकी। प्राॅपर्टी डीलर का बेटा रणताज और