- Hindi News
- निगम ने ठेकेदार के खिलाफ की पुलिस कंप्लेंट
निगम ने ठेकेदार के खिलाफ की पुलिस कंप्लेंट
बाजारशेखां मेंखोदी सड़क पर बने मैनहोल में नगर निगम के ही कर्मचारी अरुण कल्याण के बेटे चेतन के गिरने के बाद सोमवार को नगर निगम ने मैनहोल पर ढक्कन लगा दिए। निगम कमिश्नर एमएस छतवाल ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। बीएंडआर शाखा के इंचार्ज कुलविंदर सिंह और ओएंडएम के इंजीनियर मामले की जांच करेंगे। इसके बाद लापरवाही बरतने वाले ऑॅफिसर की जिम्मेदारी तय होगी। निगम ने जेई जगमोहन सिंह की तरफ से थाना-4 में कंप्लेंट भी दी है। इसमें लापरवाही के लिए ठेकेदार विकास गंभीर को जिम्मेदार ठहराया है।
पुलिस स्टेशन-4 से पता चला कि नगर निगम के जेई जगमोहन सिंह की तरफ से गटर चोरी होने और सड़क का काम पूरा होने तक मैनहोल खुला छोड़ने के लिए ठेकेदार विकास गंभीर को जिम्मेदार ठहराया गया है। कंप्लेंट में कहा है कि ठेकेदार की लापरवाही से ही बच्चा गटर में गिरा। वहीं, ठेकेदार विकास गंभीर ने आरोपों से खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें ढक्कन सप्लाई किए जाते तो लगा दिए जाते।
यह ठेकेदार की ही जिम्मेदारी : डिप्टी मेयर
डिप्टीमेयर अरविंदर कौर ओबराय और उनके पति पूर्व पार्षद कुलदीप सिंह ओबराय ने कहा कि हादसे के बाद तुरंत ढक्कन लगाने के आदेश जारी किए। पुलिस कंप्लेंट में लिखा है कि ढक्कन उखाड़ने और खुले छोड़ने की जिम्मेवारी ठेकेदार की है। गटर को खुला रहने के लिए वही जिम्मेवार है।