- Hindi News
- स्टेट पब्लिक स्कूल में दिखाएंगे हिरोशिमा ट्रेजेडी और डायनासोर की खोज
स्टेट पब्लिक स्कूल में दिखाएंगे हिरोशिमा ट्रेजेडी और डायनासोर की खोज
स्टेट पब्लिक स्कूल में दिखाएंगे हिरोशिमा ट्रेजेडी और डायनासोर की खोज
भास्कर न्यूज | जालंधर
स्टेटपब्लिक स्कूल जालंधर कैंट की ओर से स्टूडेंट्स की नॉलेज को केवल पढ़ाई तक ही सीमित रखते हुए टीचिंग और लर्निंग के लिए एक नया प्रयोग किया जाएगा।
स्टूडेंट्स को डिजिटल स्क्रीन पर विश्व इतिहास की मुख्य घटनाओं और महत्वपूर्ण दिनों के बारे में बताया जाएगा। खास कर वह घटनाएं, जिन्होंने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। इनमें क्रांतिकारी इतिहास, मानव त्रासदी, वैज्ञानिक अविष्कार, राइट ब्रदर्स, हिरोशिमा ट्रेजडी, पर्ल हर्बर पर अटैक, अब्राहम लिंकन का कत्ल, पहले डायनासोर की खोज शामिल होंगी।