निगम पर बोर्ड उतारने का आरोप
जालंधर |वालिया चेरिटेबलट्रस्ट के संस्थापक ने निगम पर लगाया धक्के से बोर्ड उतारने का आरोप लगाया है। ट्रस्ट के संस्थापक गुरजीत सिंह वालिया का आरोप है कि उन्होंने 12 अक्टूबर से 20 जनवरी तक बच्चों के कंपीटिशन करवाने के छोटे बोर्ड गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में लगे थे जो जबरन उतार दिए गए, जबकि वहां पहले से दशहरे और अन्य बोर्ड लगे हैं। उनको हटाया नहीं गया। उनके साथ धक्का किया गया। उनके 70 बोर्ड हटा लिए गए। वालिया का आरोप है कि बोर्ड उतराने आई टीम ने उनके साथ बदसलूकी भी की। उनके ड्राइवर गुरदेव सिंह गोपी के साथ हाथापाई भी की। पुलिस ने भी अच्छा व्यवहार नहीं किया। मेयर सुनील ज्योति ने भी उनकी नहीं सुनी। यह गलत रवैया है। वह इसके खिलाफ संघर्ष करेंगे।