पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मार्केट कमेटी ने फड़ी वालों को शिफ्ट करने के लिए आज का समय दिया

मार्केट कमेटी ने फड़ी वालों को शिफ्ट करने के लिए आज का समय दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| मार्किटकमेटी की तरफ से सब्जी मंडी के फड़ी वालों को शिफ्ट करने के लिए 26 नंवबर को 364 निकाले गए ड्रा की लिस्ट लगाने के बाद 11 दिसंबर को फड़ियों को फ्रूट मंडी के पास दुकान नंबर 31 से 52 नंबर के सामने शिफ्ट करने का नोटिस मार्किट कमेटी के कार्यालय में लगाया गया है। मार्किट कमेटी के सचिव रुपिन्द्र सिंह मिन्हास ने कहा की 364 फड़ी वालों को फ्रूट मंडी से पहले खाली पड़ी जगह पर शिफ्ट करने के लिए जिला प्रशासन पुलिस का सहयोग लिया जाएगा।

वही दूसरी तरफ जाग्रति कामगार मोर्चा के प्रधान मंजीत सिंह सरोया के नेतृत्व में सभी फड़ी वालों ने दो टूक कह दिया है कि वे किसी भी कीमत पर यहां से नहीं हटेंगे। अगर प्रशासन ने मजदूरों के साथ धक्का किया गया तो मंडी में हड़ताल कर मंडी में काम काज ठप्प करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा की फड़ी वाले मार्किट कमेटी की तरफ से निकाले गए ड्रा का बायकाट कर चुके हैं लेकिन फिर भी जबरन शिफ्ट करने का विरोध किया जाएगा।