पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल, स्टेट हाईवे से हटेंगे कब्जे

नेशनल, स्टेट हाईवे से हटेंगे कब्जे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| नेशनलऔर स्टेट हाईवे के किनारे बने कब्जों पर एक बार फिर से कार्रवाई के आर्डर हुए हैं। एडीसी (डी) प्रीतम सिंह ने मंगलवार को प्रशासकीय कांप्लेक्स में मीटिंग में लोकल बॉडीज के सभी इलाकों के अफसरों को कहा कि वे अपनी-अपनी सीमा में अवैध कब्जों की रिपोर्ट दें। ये रिपोर्ट जिला प्रशासन और पुलिस कमिश्नरेट को दी जाए। दरअसल, नेशनल और स्टेट हाईवे के किनारों से 30 मीटर के अंदर बिजली का कनेक्शन तक देने पर पाबंदी है। लेकिन कई लोग पुरानी इमारतों का दायरा बढ़ा रहे हैं। इससे भविष्य में हाईवे चौड़ा करने में दिक्कत होगी।