- Hindi News
- कैंट बोर्ड चुनाव : कल भरे जाएंगे नामांकन
कैंट बोर्ड चुनाव : कल भरे जाएंगे नामांकन
11जनवरी को होने वाले कैंट बोर्ड के चुनाव के लिए उम्मीदवार 12 दिसंबर को अपना नामांकन पत्र भरेंगे। इसके लिए सातों वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने शक्ति-प्रदर्शन के लिए कमर कस ली है। सुबह 9 से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। सभी उम्मीदवारों ने अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सभी अपने समर्थकों, धार्मिक और सामाजिक संगठनों से संपर्क कर रहे हैं। नामांकन दाखिल करने के लिए जरूरी कागजात इकट्ठा करने के उद्देश्य से कैंट बोर्ड से एनओसी लेने के लिए उम्मीदवारों की भीड़ दूसरे दिन भी टैक्स ब्रांच में लगी रही। टैक्स ब्रांच के प्रदुमन मित्तल का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि एनओसी लेने के लिए इतने अधिक लोग आए हो।
हर कोई समय का शुभ मुहूर्त निकलवा रहा है ताकि शुभ मुहूर्त में ही नामांकन भरा जाए। कैंट बोर्ड सीईओ प्रशोत्तम लाल का कहना है कि इसके लिए कैंट बोर्ड ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए हैं ताकि किसी तरह की हुल्लड़बाजी हो। कैंट एसएचओ रामपाल का कहना है कि पुलिस की तरफ से भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।
वीनायादव ने खोला चुनावी दफ्तर : वार्डनंबर सात से उम्मीदवारी जता रही वीना यादव ने तोपखाना बाजार में अपना चुनावी दफ्तर खोला। इसमें भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे। दफ्तर खोलने के बाद उन्होंने वार्ड में डोर टू डोर सर्वे भी किया।