- Hindi News
- आप वर्करों ने जगह जगह निकाले रोड शो, जीत का जश्न मनाया
आप वर्करों ने जगह-जगह निकाले रोड शो, जीत का जश्न मनाया
जालंधर | नकोदरमें आप वर्करों ने लड्डू बांटे। पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए अरविंद केजरीवाल के सहयोग को सराहा गया। पार्टी दफ्तर के बाहर ढोल भी बजाया गया। अलावलपुर में जीत से गदगद वर्करों ने भंगड़ा डाला। रोड शो भी निकाला गया। यहां राजकुमार चोडा, सर्जन चोडा, बिक्का, वरुण चोडा, हैप्पी, रघू भगत, राहुल, रोहित चोडा, कमल चोडा भी थे। शाहकोट में गुरदीप सिंह साहलापुर के नेतृत्व में सैकड़ों वर्करों ने रोड शो निकाला। पार्टी वर्करों ने विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी ऐसे ही प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई। भोगपुर में पार्टी के सीनियर वर्कर राजन मदान ने कहा कि दिल्ली की जनता ने जो विश्वास जताया। वहीं विश्वास पंजाब की जनता भी दिखाएगी। नूरमहल में भी आप पार्टी के वर्करों ने जश्न मनाया। भंगड़ा डाल लड्डू बांटे। बाजार भर में रोड शो निकाला गया।