- Hindi News
- एसएमए रमसा अध्यापक यूनियन ने एसडीएम को मांग पत्र सौंपा
एसएमए/रमसा अध्यापक यूनियन ने एसडीएम को मांग पत्र सौंपा
जालंधर | एसएमएरमसा अध्यापक यूनियन जालंधर ने शाहकोट में सुरिंदर सिंह की अगुवाई में एसडीएम को मांगपत्र सौंपा। मांग की कि 1 फरवरी को रोपड़ में हुई शांतिपूर्ण रैली में पुलिस ने आठ अध्यापकों पर झूठे पर्चे दर्ज किए, जिसे रद्द किया जाए। रेगुलर महिला अध्यापकों की तरह एसएमए रमसा अध्यापकों को भी 6 महीने की मैटरनिटी लीव दी जाए। सुरिंदर सिंह ने कहा कि अगर मांगें पूरी हुई तो 14 फरवरी को रोपड़ में विशाल रैली निकालेंगे। यहां अवतार सिंह, गुरप्रीत सिंह, तिलकराज, सुरिंदर कुमार, बरखा बाली और पवन कुमार थे।