पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘सावधान इंडिया’ के लिए ऑडीशन हुए

‘सावधान इंडिया’ के लिए ऑडीशन हुए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | एकनिजी चैनल के शो ‘सावधान इंडिया’ में पंजाब फाइट्स बैक की सीरीज के किरदारों के लिए मंगलवार को लिंक रोड स्थित फ्राइडे फिल्म फैक्टरी में ऑडीशन लिए गए। हर शनिवार और रविवार रात प्रसारित होने वाली इस सीरीज की एंकरिंग अनुष्का शर्मा करेंगी। इसमें पंजाब में चर्चित रहे केसों को दिखाया जाएगा। चैनल की ओर से की लाइट प्रोडक्शन के हेड परवेज सैयद और कास्टिंग डायरेक्टर अनिल गोयल ने पार्टीसिपेंट्स की परफार्मेंस को जज किया। परवेज सैयद ने बताया कि उन्होंने चंडीगढ़ में भी ऑडीशन लिए थे और बुधवार को अमृतसर में इसके ऑडीशन होंगे। पंजाब फाइट बैक के हर एपीसोड में 10 से 12 तक किरदार होते हैं। उन्होंने बताया कि परफोर्मेंस के आधार पर कलाकारों का चयन किया जाएगा।