पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंपनी के सर्विस सेंटर ने मोबाइल रिपेयर के लिए मांगे 4500, बाहर 100 में ठीक हो गया

कंपनी के सर्विस सेंटर ने मोबाइल रिपेयर के लिए मांगे 4500, बाहर 100 में ठीक हो गया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| शास्त्रीनगर के रहने वाले व्यापारी की मोबाइल की टच नहीं चल रही थी। जब वह बस स्टैंड के पास स्थित सर्विस सेंटर में गए तो कर्मचारी ने बिना फोन को खोले ही कह दिया की फोन की टच खराब है। ठीक होने में 4500 रुपए लगेंगे। इसके बाद व्यापारी ने जब बाहर एक मोबाइल रिपेयर करने वाले को फोन दिखाया। तो फोन को खोलकर उन्होंंने एक पत्ती सीधी की और टच चलनी शुरू हो गई। ये सारा काम 100 रुपए में ही हो गया। इसके बाद व्यापारी जब सर्विस सेंटर पहुंचा, तो उसने नाजायज पैसे मांगने को लेकर हंगामा किया। सेंटर के हेड ने कहा कि ये कर्मचारी की गलती है कि उसने मोबाइल को खोलकर नहीं देखा। इस गलती के लिए उसे निकाल दिया जाएगा। वहीं व्यापारी ने भी कर्मचारी के खिलाफ कंपनी के आफिस में लिखित शिकायत दे दी।