महिला से मारपीट के मामले में पर्चा दर्ज
जालंधर | थानाभार्गव कैंप की पुलिस ने हरिकीर्तन दरबार के हरजीत सिंह पर मारपीट के तहत मामला दर्ज किया है। करतार नगर की रहने वाली सुषमा गुप्ता प|ी अश्विनी ने शिकायत दी है कि दयोल नगर के रहने वाले हरजीत के साथ उसका पैसों को लेकर लेनदेन था। इसी बात को लेकर हरजीत ने उसके घर पर हमला कर उसको पीटा और तोड़फोड़ की। सुषमा की शिकायत पर हरजीत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।