- Hindi News
- आईडी प्रूफ नहीं रखा साथ, टीटीई ने किया जुर्माना
आईडी प्रूफ नहीं रखा साथ, टीटीई ने किया जुर्माना
^टीटीई की ओर से मिसबिहेव की शिकायत मिली थी। पर यात्री ने पेनाल्टी भरकर टीटीई स्टाफ से माफी मांग ली। अब समझौता हो चुका है। -अमितकुमार शर्मा, पोस्टकमांडेंट, आरपीएफ
सफर के दौरान जरूर रखें आईडी प्रूफ
ट्रेनमें सफर के दौरान यात्री आईडी प्रूफ जरूर रखें। यदि सफर दौरान आईडी प्रूफ नहीं है तो टिकट कन्फर्म होने के बावजूद आप बिना टिकट के माने जाएंगे। टीटीई स्टाफ को किराए के साथ पेनाल्टी लगाने का अधिकार है। आईडी प्रूफ ई-टिकट और काउंटर टिकट आदि कैटेगरी के यात्रियों पर जरूरी है।
यात्री बोला- मुगलसराय से लुधियाना तक किसी ने चेक नहीं किया, घर पहुंचने वाला हूं तो आईडी प्रूफ मांग रहे हो
भास्करन्यूज|जालंधर
हावड़ामेल से मुगलसराय से जालंधर रहे कपूरथला के दलजीत सिंह को आईडी प्रूफ होने पर टीटीई स्टाफ ने 950 रुपए जुर्माना ठोका। यात्री ने जुर्माना देने से मना किया तो दोनों पक्ष में विवाद हुआ। बाद टीटीई लखविंदर कौर ने स्टेशन सुपरिंटेंडेंट को मीमो जारी कर यात्री पर मिसबिहेव का आरोप लगाते उसे जालंधर स्टेशन उतारने को कहा। दलजीत का कहना था कि मुगलसराय से लुधियाना तक किसी ने चेक नहीं िकया। अब जब घर पहुंचने वाला हूं तो आईडी प्रूफ मांगा जा रहा है। 11 बजे स्टेशन पर जब हावड़ा मेल पहुंची तो बहस और बढ़ गई। आरपीएफ स्टाफ दलजीत को लेकर सिटी स्टेशन थाने में गए। करीब एक घंटे तक टीटीई स्टाफ और यात्री में बहस चली। आखिर दलजीत ने पेनल्टी की रकम चुकाकर जान छुड़ाई। दलजीत ने टीटीई स्टाफ के साथ मिसबिहेव से इंकार किया।