पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कालिया कालोनी से अगवा चौदह साल की बच्ची बरामद

कालिया कालोनी से अगवा चौदह साल की बच्ची बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव दोलीके की महिला ने लगाया सगे भाईयों पर रेप का आरोप

मकान मालिक की नाबालिग बेटी से जबरदस्ती की कोशिश, गिरफ्तार

गांवदोलीके में महिला ने दो भाईयों पर घर में जबरन आकर रेप का आरोप लगाया है। वह सिविल अस्पताल काला बकरा में भर्ती है। उसका कहना है कि आरोपियों ने पति से मारपीट भी की। पति भी अस्पताल में दाखिल है। किशनगढ़ चौकी इंचार्ज दिलबाग सिंह ने परमजीत और संदीप कुमार पर केस दर्ज किया है। चौकी इंचार्ज का कहना है कि महिला का मेडिकल करवाया गया है। रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। रेप का आरोपी संदीप भी मारपीट में जख्मी हुआ है और अस्पताल में दाखिल है। संदीप की शिकायत पर महिला और उसके पति पर भी केस दर्ज किया गया है।

भास्कर न्यूज|जालंधर

बस्तीदानिश मंदा के अनूप नगर में शुक्रवार रात मकान मालिक ने किराएदार की नाबालिग बेटी से जबरदस्ती का प्रयास किया। पुलिस ने जीता को केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पिता ने बताया कि 13 साल की बेटी रसोई में थी। जीता उसे कमरे में ले गया। मारपीट करके उससे जबरदस्ती करनी चाही। बेटी के चिल्लाने पर वह पहुंचा तो जीता भाग गया। पुलिस ने कुछ देर बाद ही जीता को पकड़ लिया था। हालांकि जीता का कहना था कि मामूली झगड़ा हुआ था। उस पर झूठा केस दर्ज किया गया।

भास्कर न्यूज|जालंधर

कालियाकालोनी से साढ़े तीन महीने पहले अगवा हुई 14 साल की लड़की को थाना एक पुलिस ने बरामद कर लिया है। उसे भगाने वाले नाबालिग आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लड़की ने परिवार के साथ जाने से इंकार किया है। बोली-मैं अपनी मर्जी से गई थी और चंडीगढ़ के एक मंदिर में शादी भी कर ली है। युवती की मांग में सिंदूर भी था। आरोपी की पहचान मूलरूप से बिहार के गांव कुंदरी के रहने वाले राकेश कुमार गुड्डू के रूप में हुई है।

एसएचओ नवदीप सिंह ने बताया कि 30 मई, 2014 को लड़की घर से लापता हो गई थी। उसके पिता ने आरोप लगाया था कि राकेश कुमार बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। वह उसे शादी का झांसा दिया करता था। पुलिस ने राकेश पर केस दर्ज कर लिया। तब से वह गायब ही थे। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि वह दोनों ट्रांसपोर्ट नगर में एक किराए के कमरे में रह रहे हैं। पुलिस ने रेड करके लड़की बरामद कर ली। लड़की का कहना था कि वह राकेश को पति मान चुकी है और उसके बिना रह नहीं सकती।