पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मीना की सेहत बिगड़ी जांच में नहीं हो सकीं शामिल

मीना की सेहत बिगड़ी जांच में नहीं हो सकीं शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर|वेटलिफ्टर मीनाकुमारी की शनिवार को दिल्ली पहुंचने के बाद अचानक तबियत खराब हो गई। जिसकी वजह से वह इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन की जांच में शामिल नहीं हो सकीं। मीना कुमारी ने फोन पर बताया कि पहले ही उनकी तबियत खराब थी। अचानक जांच में शामिल होने का पत्र आने पर बिना रिजर्वेशन वह जनरल कोच में दिल्ली पहुंची। वहां बुखार हो गया। वह दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हुई। उन्हें डाक्टर ने तीन दिन तक आराम करने की सलाह दी है। मीना कुमारी का कहना है कि फैडरेशन ने एक साथ ही डीएसपी को जाने के लिए कहा था, लेकिन वह अकेले ही रवाना हो गए।