- Hindi News
- लड़की को बुलाने को लेकर दो युवक आपस में भिड़े, मामला थाने में पहुंचा
लड़की को बुलाने को लेकर दो युवक आपस में भिड़े, मामला थाने में पहुंचा
जालंधर | नकोदरचौक के पास लड़की से बात करने को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए। जख्मी हालत में दोनों को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। रामामंडी के रहने वाले स्टूडेंट प्रभजोत ने बताया कि एक युवक ने उसको फोन करके नकोदर चौक बुलाया। जब वो वहां पहुंचा, तो पहले से दोस्तों के साथ तैयार खड़े युवक ने उस पर हमला कर दिया। प्रभजोत ने कहा कि वह एक लड़की को बुलाता था। उक्त युवक उसी बात से खफा था। वहीं दूसरे पक्ष के लवप्रीत ने कहा कि वह एक लड़की को बुलाता था। लेकिन प्रभजोत को ये बात अच्छी नहीं लगती थी। इसको लेकर प्रभजोत ने उसको पीट दिया। थाना चार के एएसआई तरसेम सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे है।