टाटा डोकोमो लाया सैमसंग डाटा बंडल्ड
जालंधर| टाटाडोकोमो ने अपने नए और मौजूदा दोनों प्रीपे जीएसएम ग्राहकों के लिए सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड प्राइम खरीदने पर 6 महीने तक प्रत्येक माह 500 एमबी फ्री डाटा प्लान की पेशकश दी है। निपुण शर्मा, मोबिलिटी बिजनेस, अपर नॉर्थ, ने बताया कि नया हैंडसेट खरीदने के बाद ग्राहकों को इसमें टाटा डोकोमो प्रीपेड जीएसएम सिम लगाना होगा, जिसके बाद 72 घंटों के अंदर ग्राहक को इस ऑफर का लाभ मिल जाएगा।