स्मार्ट सिटी में आकर्षण बनाए जा रहे नूरमहल को कोट काहलूर कहते थे
जालंधर केस्मार्ट सिटी प्लान के तहत टूरिज्म के लिए नूरमहल की सराय को शामिल किया गया है। इस कस्बे को आज नूरमहल से ही जाना जाता है। इसका पहला नाम कोट काहलूर था। यह राजपूताना रियासत रही। फिर मुगलों का राज आया। बादशाह जहांगीर की प|ी नूरजहां यहां से गुजरी तो बाग हरियाली देख आनंदित हुईं। उनके आदेश पर नूरमहल की सराय का निर्माण कराया गया।