5वीं कक्षा की परीक्षा का प्रबंध सेकेंडरी स्कूलों के हवाले करने के खिलाफ प्रदर्शन 17 को
पांचवींकक्षा की परीक्षा का प्रबंध सेकेंडरी स्कूलों के हवाले करने के रोष में एलिमेंटरी टीचर यूनियन पंजाब, ईटीटी टीचर्स यूनियन पंजाब, बीएस अध्यापक फ्रंट पंजाब ने संयुक्त रूप में देश भगत यादगार हाल में बैठक की। बैठक में फैसला लिया कि पांचवीं कक्षा का प्रबंध प्राइमरी स्कूलों के सेंटर स्कूलों में ही हो। इसके रोष में 17 फरवरी से जिला हेड क्वार्टरों पर डायरेक्टर एससीईआरटी के पुतले फूंके जाएंगे। 21 फरवरी को शिक्षा मंत्री के हलके में रोष मार्च होगा।
अगर मांगों पर गौर किया तो प्राइमरी अध्यापक पांचवीं के एसए-1 के पेपरों की तरफ एसए-2 पेपर खुद ही अपने स्कूलों में लेंगे। इस फैसला पर मास्टर कैडर यूनियन पंजाब और शिक्षा प्रोवाइडर यूनियन ने समर्थन दिया। यहां हरजिंदर पाल सिंह पन्नू, जसविंदर सिंह सिद्धू, शिवराज सिंह, रविंदर सिंह, हरजिंदर हांडा, मलकीत सिंह काहनुवाल, बीके महमी, गुरविंदर सिहं, अमृतपाल सिंह, जसविंदर सिंह, दलजीत सिंह, भवनवीर सिंह, नानक सिंह, सोहन सिहं, सतवीर सिंह, रवि, गुरमेल सिहं, हरकृष्ण सिंह, हरजिंदर सिंह, शिव कुमार मोहाली, लखविंदर सिंह, अश्विनी, कुलवीर सिंह, हरदेव सिंह, ललित कुमार, भारत भूषण, कमलजीत थे।
21 फरवरी को शिक्षा मंत्री के हलके में रोष मार्च करेंगे
यहां हरजिंदर पाल, जसविंदर सिंह सिद्धू, शिवराज सिंह अन्य मौजूद थे