वार्ड 41 में वाटर सप्लाई लाइन डालने का काम शुरू
जालंधर|वेस्ट हलकेके वार्ड 41 में 64 लाख रुपए से वाटर सप्लाई लाइन डालने के काम का उद्घाटन सीनियर भाजपा नेता महिंदर भगत और पार्षद दर्शन लाल भगत ने किया। महिंदर भगत ने कहा कि 64 लाख रुपए से मधुबन कॉलोनी, न्यू गौतम नगर, राजन नगर, कटहरा मोहल्ला, कोट सदीक, न्यू मॉडल हाउस, राजा गार्डन, न्यू गौतम नगर, ग्रीन एवेन्यू, न्यू ईश्वर नगर और साथ के कई इलाकों में काम होगा। महिंदर भगत ने कहा कि काम पूरा होने पर इलाके में पानी की कमी की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। यहां मंडल प्रधान वनीत धीर, कामरेड चुनी लाल, वरेश मिंटू, सीवरेज बोर्ड के जेई अमनदीप सिंह रंधावा, हैप्पी पटवारी, राजेश शर्मा, विपन नैय्यर, मुकेश दत्ता, सुनील शर्मा, गजिंदर, सुदेश शर्मा, विजय, मोहित, संजीव शर्मा, रवि बत्रा, रंगा भगत, बिल्ला भी थे।
वार्ड 41 में 64 लाख रुपए से काम शुरू हुए हैं।