चार लाख रुपए से डेवलप होगा रसीला नगर का पार्क
जालंधर | वार्डनंबर 46 के रसीला नगर में पार्क की डेवलपमेंट के काम का उद्घाटन सांसद चौधरी संतोख सिंह और पार्षद सुशील रिंकू ने किया। डेवलपमेंट के लिए सांसद फंड से 4 लाख रुपए की ग्रांट जारी की गई है। पार्षद सुशील रिंकू की अपील पर सांसद चौधरी ने श्मशानघाट में काम के लिए 5 लाख रुपए की ग्रांट की घोषणा भी की। यहां पूर्व पार्षद डाॅ. सुनीता रिंकू भी थी। यहां शिव शक्ति सेवा सोसायटी के प्रधान प्रीतम दास, बब्बू, अनमोल ग्रोवर, यशपाल, बलविंदर बिट्टू, अजय कुमार, तरसेम लाल, विजय सेक्रेटरी, बलबीर चंद कपिल, लखबीर बाजवा, राजेश अग्निहोत्री, तरसेम थापा, ओम प्रकाश, कपिल, काला प्रधान, जोगिंदर पाल, अश्विनी जंगराल, राजकुमार थापा, बंसी लाल, रमेश लाल, लुभाया राम, कृपाल सिंह, सुरजन लाल, लाहौरी राम, रतन लाल, सेवा राम, पवन रत्तड़ा भी थे।
सुशील रिंकू ने कहा कि वार्ड के अन्य पार्कों को भी डेवलप किया जाएगा।