पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • पंजाब में सोना जेवराती दस दिनों में ~1400 तेज, चांदी ~2000 चढ़ी

पंजाब में सोना जेवराती दस दिनों में ~1400 तेज, चांदी ~2000 चढ़ी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदेशीबाजार में लगातार तेजी का रुख बने रहने से पंजाब के प्रमुख नगरों में सराफा बाजार में जेवराती सोना 27,000 रुपए पार होकर एक वर्ष के उच्चस्तर पर पहुंच गया है। पंजाब स्वर्णकार संघ के प्रधान करतार जोड़ा ने बताया कि बठिंडा में जेवराती सोना मंगलवार को सबसे ज्यादा 27,800 रुपए प्रति 10 ग्राम का भाव बोला गया। अमृतसर में यह 27,400 रुपए जबकि जालंधर में जेवराती सोनाा 26,800 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। इसी प्रकार बठिंडा में सोना 24 कैरेट का भाव 28,700 रुपए बोला गया। 23 कैरेट का भाव अमृतसर में सबसे ज्यादा 28,400 रुपए बोला गया। लुधियाना में सोना स्टैंडर्ड 23 कैरेट का भाव 28,350 रुपए बोला गया। जालंधर में 23 कैरेट सोने का भाव 28,270 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया।

चांदी में .999 टंच का भाव 1000 रुपए प्रति किलो की बढ़त के साथ 37,500 रुपए लुधियाना में बोला गया। जालंधर में चांदी का भाव 37,300 रुपए जबकि बठिंडा और अमृतसर में यह भाव सबसे ज्यादा 38,500 रुपए प्रति किलो बोला गया। बीते 10 दिनों में जेवराती सोना 1400 रुपए तेज हुआ है। सोने का यह स्तर इससे पहले 1 नवंबर 2015 में था। चांदी भी मंगलवार को 1000 रुपए तेज हो गई। चांदी का यह स्तर 23 जनवरी 2015 पर था।

जोरदार गिरावट झेलने के बाद रुपए ने मंगलवार को जबरदस्त रिकवरी की है। एक डॉलर की कीमत 68.20 के पार चली गई थी। लेकिन, दिन के निचले स्तरों से स्मार्ट रिकवरी करते हुए रुपया फिर 68 के नीचे गया है। डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की बढ़त के साथ 67.90 के स्तर पर बंद हुआ।

लुधियाना ज्वेलर्स एसोशिएशन के प्रेसिडेंट आनंद सेकरी ने बताया कि सोने के सेंटीमेंट्स शुरू से ही मजबूत हैं, परन्तु एक बारगी तो सोने ने 25 हजार का स्तर तोड़ कर कारोबारियों में निराशा भर दी थी, परन्तु जल्द ही सोने ने तगड़ी कम बैक की है। मार्केट जल्द ही पुराने 30 हजार के स्तर को भी पार कर सकती है, क्योंकि शादियों के सीजन के कारण डिमांड बढ़ी है। ग्लोबल स्तर पर भी लोगों ने सोने में इन्वेस्टमेंट करना शुरू किया। सेकरी ने बताया चूंकि दिसंबर में कीमतें इतनी गिर चुकी थीं कि उससे नीचे जाने की गुंजाइश नहीं थी। आने वाले हफ्तों में कीमतों में और तेजी देखी जा सकती है दिल्ली बुलियन एंड ज्वेलरी एसोसिएशन के प्रेसीडेंट योगेश सिंघल के मुताबिक सोने की कीमतों में गिरावट का दौर अब खत्म हो गया है। सोने ने 24500 का निचला स्तर छूआ था, लेकिन पिछले एक महीने से मार्केट में डिमांड वापस लौट आई है।

खबरें और भी हैं...