जालंधर। जालंधर-पठानकोट नेशनल रोड पर ट्रक और ऑटो की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर जख्मी हो गए। ब्यास पिंड के पास ट्रक और ऑटो में टक्कर होने से ऑटो में सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
शुक्रवार को भोगपुर से जालंधर की तरफ रहे एक ऑटो को ब्यास पिंड के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दौरान भटनूरा के तजिंदर सिंह, लखविंदर सिंह, और भोगपुर का बलवंत सिंह, शकरपुर की अनीता रानी, लाधरा का कुलवंत सिंह और भटनूरा का लखविंदर सिंह गंभीर जख्मी हो गए। इनको काला बकरा के अस्पताल भर्ती करवाया गया।
हादसे मे तजिंदर सिंह और बलवंत सिंह की मौत हो गई। तजिंदर सिंह के पिता लखविंदर सिंह जो कि होम गार्ड हैं गंभीर जख्मी हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।