शराब तस्करी में अरेस्ट सीनियर बीजेपी नेता का चेला जेल भेजा
स्पेशलस्टाफकी ओर से पकड़े गए शराब तस्कर काजीमंडी के भीम नगर के अजीत सिंह और उसके साथी जयदेव उर्फ अजय को एक दिन का रिमांड खत्म होने पर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपी जेल भेज दिए है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि अजीत सिंह काफी समय से शराब तस्करी का धंधा राजनीतिक की आड़ में कर रहा था।
गौरतलब है कि नंगलशामा चौक के पास पुलिस ने बुधवार रात सैंट्रो कार से 35 पेटी शराब बरामद कर अजीत और उसके साथी को गिरफ्तार किया था। कार पर फर्जी नंबर लगाया हुआ था, ताकि पुलिस को गच्चा दिया जा सके। अजीत खुद को एक सीनियर बीजेपी नेता का चेला बताता था। पहली बार पुलिस ने शराब पकड़ी है।