काजी मंडी में भाभी और देवर पर हमला
जालंधर | काजीमंडी में सुबह हमला कर कांता और उसके देवर बाल किशन पर हमला कर जख्मी कर दिया। दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। कांता ने बताया कि उनके पड़ोस में डीजे वाले हैं। आज उनकी बाइक को उनकी गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस बात पर रोष जाहिर किया तो उक्त लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।