नहीं खुलने देंगे नए शराब के ठेके
जालंधर वेस्ट के लोगों ने पुलिस- पब्लिक मीट में दिखाई तल्खी
जालंधरवैस्ट हलके में नशे के मुद्दे पर पुलिस सांझ केंद्र की पब्लिक मीट हुई। इसमें प्रदेश कांग्रेस सेक्रेटरी मेजर सिंह माॅडल हाउस ने कहा कि इलाके में स्कूलों, धार्मिक स्थानों और रिहायशी कॉलोनियों में शराब के ठेके नहीं खुलने देंगे। सरकार नशा रोकने के लिए सिर्फ बयानबाजी तक सीमित रहे, बल्कि जमीनी स्तर पर काम करे।
शिवकला मंच रामलीला कमेटी माॅडल हाउस के सहयोग से करवाई पब्लिक मीट में पार्षद पति मेजर सिंह ने कहा कि अप्रैल से नए ठेके शुरू होने हैं। ऐसे में सरकार ठेका आवंटन पर सख्ती बरते। इसके अलावा वैस्ट हलके में चल रहे दड़े-सट्टे पर लगाम लगाई जाए। पुलिस मिली हुई है। सीनियर पुलिस अधिकारी कड़े कदम उठाए। थाना बस्ती बावा खेल से अमरजीत, पार्षद दर्शन लाल भगत, अमरजीत सिंह मिट्ठा ने भी विचार रखे।
मौके पर देसराज राजपूत, सुरिंदर शर्मा, दया लाल धमीजा, गनेश सहगल, वरिंदर मल्होत्रा, मनमोहन भगत, अमरजीत सिंह राही, अशोक सोनी, राॅकी, हैप्पी, राजेश, राम प्रकाश शर्मा, सुभाष शर्मा मौजूद रहे।
सांझ केंद्र इंचार्ज ने कहा पब्लिक मीट में लोग बेहिचक बोलें ताकि उनकी बात सीनियर्स तक पहुंचे।