गोल्डन एवेन्यू-2 के रिहायशी इलाके में बनी नर्सरी का विरोध
गोल्डनएवेन्यू -2 के रिहायशी इलाके में प्लाट में नर्सरी खोलने का मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया है। एडवोकेट हरसंत डोगरा का आरोप है कि उस इलाके में कोई कॉमर्शियल एक्टिविटी नहीं हो सकती है। उसके बावजूद वहां प्लाट मालिक ने इसे नर्सरी खोलने के लिए किराए पर दे दिया है। नर्सरी के कारण वहां परेशानी हो रही है। इसके खिलाफ वह नगर निगम को शिकायत की जाएगी।
जांच हो : डोगराने कहा कि वहां ट्रैफिक जाम की भी समस्या पैदा हो रही है। इस रिहायशी कॉलोनी में कोई भी कॉमर्शियल एक्टिविटी नहीं होनी चाहिए। इससे इलाके की सिक्योरिटी को भी खतरा है। इसके अलावा नर्सरी चलाने वाले लोगों की कोई पुलिस वेरीफिकेशन भी नहीं करवाई गई है। इसकी जांच करवाए जाने की मांग की है।
लोग कॉमर्शियल एक्टिविटी नहीं चाहते इलाके में
मालिक ने नियमों का पता होने के बावजूद यहां नर्सरी के लिए प्लाट किराए पर दे दिया।