श्री सती माता के जन्मोत्सव पर श्री दुर्गा स्तुति का पाठ
जालंधर | श्रीसती माता मंदिर माडल हाउस में श्री सती माता का जन्मोत्सव मनाया गया। स्त्री सत्संग सभा ने श्री दुर्गा स्तुति का पाठ किया। इसके बाद प्रधान सुरिंदर मोहन भगत ने झंडे की रस्म अदा की, जबकि पं. राम शगुन झा ने पूजा-अर्चना की। लड़कियों को महत्ता देने और शिक्षित करने का संदेश देने के उद्देश्य से मां भगवती जागरण में ज्योति एडीसी डा. शिखा भगत से प्रज्जवलित कराई गई। पंजाबी लक्खा और शिल्पा रंधावा एंड पार्टी ने गुणगान किया। चेयरमैन बिशनदास सहोता, अनूप जैरथ, उप प्रधान अश्वनी कुमार, सुभाष चुघ, हरीश बंटी, भारत भूषण जैरथ ने अतिथियों सीनियर भाजपा नेता महिंदर भगत और एडीसी शिखा भगत का सम्मान किया।
यहां पार्षद प्रवेश तांगड़ी, कस्तूरी लाल, तरसेम लखोत्रा, पूर्व पार्षद सरदारी लाल, एडवोकेट राज कुमार भल्ला, वरेश मिंटू भगत, अमरजीत राही, पवन कौशल, बचन लाल एडवोकेट, अशोक सोनी, डीआर राजपूत, सुरिंदर शर्मा, यशपाल मांडले, रिंकू भगत, अजय काका, सुरिंदर कुमार, संजीव कौशल, तरसेम लाल बजाज, तिलक राज सोनी, रजनी देवा जी, कमला रानी, सोनिया रानी, ममता, मनसुख और गोगा देवी थे।
मंदिर कमेटी के सदस्य भाजपा नेता महिंदर भगत को सम्मानित करते हुए।