हत्थां दीयां लीकां दा हिसाब तेरे कोल है
श्रीदेवी तालाब मंदिर परिसर स्थित पंजाब के एकमात्र श्री सिद्ध शक्तिपीठ त्रिपुरमालिनी मां के दरबार में बसंत पंचमी पर भजन संध्या हुई।
गायक राजकुमार सहगल ने दरबार में हाजरी लगा भजनों से भक्तिमय माहौल बनाया। उन्होंने हत्थां दीयां लीकां दा हिसाब तेरे कोल है-साडे हर सवाल दा जवाब तेरे कोल है, निक्की जेही तेरी मूर्ति करदी करिश्मे वडे, मां होर दे होर दे-कही जाने हां तू देई जानी है, करिए मां दिन-रात तेरे दरबार दी सेवा...भजन गाए। प्रसिद्ध धार्मिक लेखक बलबीर निर्दोष और श्री देवी तालाब मंदिर कमेटी के महासचिव राजेश विज ने अध्यक्षता की। यहां उपप्रधान डॉ. राजेश चोपड़ा, यादव खोसला, कुलदीप भाटिया, दीपक झांजी, जगमोहन खोसला, नीटू चोपड़ा, विनय आर्य, दीपक कपूर, प्रदीप पुजारी, हर्ष महाजन, राहिल कपूर, एनपी झांजी, ज्योति मरवाहा, बलदेव आनंद, पवन मेहता, राजेश वासल, भारत भूषण बजाज, ज्योति, सीता और रीटा शर्मा थीं।
बड़ी तदाद में भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई।