पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • पहली दफा पीजी का एंट्रेस टेस्ट ऑनलाइन, 2126 डॉक्टर बैठे

पहली दफा पीजी का एंट्रेस टेस्ट ऑनलाइन, 2126 डॉक्टर बैठे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदकोट | बाबाफरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी ने शनिवार को पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल इंट्रेंस टेस्ट (पीजीएमईटी) ऑनलाइन लिया। मेडिकल डेंटल के पीजी कोर्स एमडी, एसएस, एमडीएस की 393 सीटों के लिए 5 परीक्षा केंद्रों पर हुए टेस्ट में 2126 डॉक्टर बैठे। टेस्ट की सफलता के बाद यूनिवर्सिटी ने 15 मई को एमबीबीएस बीडीएस में दाखिले के लिए पीएमईटी भी ऑनलाइन करवाने का फैसला किया है।

यूनिवर्सिटी ने पंजाब के इतिहास में पहली बार कोई एंट्रेंस टेस्ट ऑनलाइन करवाया है। परीक्षा के लिए अमृतसर, पटियाला, जालंधर, फगवाड़ा और मोहाली में केंद्र बनाए थे। सभी परीक्षार्थियों को सेंट्रल सर्वर से जुड़े कंप्यूटर दिए। नतीजा भी तुरंत निकाला।

एमबीबीएस बीडीएस सीटों की तरह पीजी कोर्स के लिए भी एनआरआई परीक्षार्थियों का अभाव देखने को मिला। एनआरआई कोटे की 25 एमडी एमएस और 16 एमडीएस सीटों के लिए महज 8 डॉक्टरों ने ही परीक्षा दी। इनमें से भी 3 डॉक्टर टेस्ट को क्वालीफाई नहीं कर पाए। उधर राज्य के 7 मेडिकल कॉलेजों में एमडी एमएस की 250 और 16 डेंटल कॉलेजों में एमडीएस की 111 सीटों के लिए क्रमवार 1796 251 डॉक्टरों ने परीक्षा दी जबकि अल्ट्रासोनोग्राफी की 32 सीटों के लिए 71 परीक्षार्थी शामिल हुए। वीसी डॉ. राज बहादुर के अनुसार पहली बार ऑनलाइन परीक्षा की वजह से दो प्रश्नों को लेकर कुछ तकनीकी खामियां गई थीं जिसके लिए सभी परीक्षार्थियों को बराबर के अंक दिए गए हैं।

वीसी डॉ. राज बहादुर

खबरें और भी हैं...