जालंधर। अवतारनगर रोड पर शनिवार रात करीब नौ बजे बाइक पर आए तीन लुटेरे रिक्शा पर रही महिला का पर्स छीन कर ले गए। पर्स में 15 हजार रुपए, मोबाइल फोन और अन्य सामान था। टैगोर नगर के रहने वाले संजय ने बताया कि उनका डेयरी फार्म है। वह पत्नी मीनू के साथ शॉपिंग कर रिक्शा पर लौट रहे थे। जब उनकी रिक्शा अवतार नगर रोड पर पहुंची तो पीछे से बाइक पर आए तीन लुटेरे मीनू का पर्स छीन कर ले गए। सूचना मिलने पर थाना भार्गव कैंप के एसएचओ रविंदर कुमार मौके पर पहुंच कर हाई अलर्ट करवा दिया।