सिविल अस्पताल में गुंडागर्दी करने वाले सातों जेल भेजे
ट्रांसपोर्ट नगर से युवक की लाश मिली, मोबाइल गायब
सिविलअस्पतालके एमरजेंसी वार्ड में गुंडागर्दी करने वाले सात हमलावरों के खिलाफ दो केस दर्ज किए गए हैं। एक मामला थाना-4 में तो दूसरा थाना-5 में। पुलिस ने केस में सात आरोपी पकड़े हैं। इनमें संत नगर का जतिंदर सिंह, गुरचरन सिंह, बलजीत सिंह, रोहित कुमार, कोट सदीक का बिक्रमजीत सिंह, सरूप सिंह और बस्ती शेख का प्रीतपाल सिंह है।
एसीपी रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि भार्गव कैंप के रहने वाले रोहित कुमार अपने दोस्तों के साथ न्यू संत नगर से निकल रहा था। यहां पर उक्त युवकों ने उनसे मारपीट कर कार तोड़ दी थी। जख्मी रोहित देर रात सिविल अस्पताल में अपने भाईयों के साथ आया था। वहीं पर दूसरे पक्ष के लोग मौजूद थे। उन्होंने सिविल अस्पताल में गुंडागर्दी करते हुए रोहित और अन्य पर हमला कर दिया था। पुलिस ने मौके से देर रात सात आरोपी हिरासत में लिए थे। एसीपी का कहना है कि पूरे मामले की जांच थाना पांच के एसएचओ लखबीर सिंह को सौंपी गई है। गौरतलब है कि सिविल अस्पताल में शुक्रवार देर रात गुंडागर्दी हुई थी। रोहित और दूसरे पक्ष के जतिंदर कुमार ने एक दूसरे पर हमला करवाने का आरोप लगाया था,लेकिन हमले में रोहित और उनके साथी बुरी तरह से जख्मी हुए थे।
एसएचओ लखबीर सिंह ने कहा कि सातों आरोपी जेल भेज दिए गए हैं।