अमीर होने से पहले अच्छा इंसान बनना जरूरी
एमजीएन स्कूल आदर्श नगर में प्राइमरी विंग का एनुअल फंक्शन ऑग्रेनाइज़ किया गया। एकेडेमिक्स और स्पोर्ट्स में बेस्ट परफॉर्मेंस देने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। बच्चों ने कल्चरल प्रोग्राम के अलावा इंसानीयत पर नाटक भी पेश किया। दिखाया कि अमीर और सफल बनने से पहले अच्छा इंसान बनना जरूरी है। मुख्यातिथि ट्रस्टी जसनीत कौर थीं। एमजीएन स्कूल के मैनेजर रमनीक सिंह कालरा, परमिंदर पसरीचा, प्रिंसिपल बरिन्द्र बडवाल, वाइस प्रिंसिपल केएस रंधावा और रेनबो विंग की इंचार्ज दीप्ति कौशल मौजूद रहीं।
बच्चों का कल्चरल प्रोग्राम खूब सराहा गया। प्राइमरी इंचार्ज सुषमा ने एकेडेमिक्स में अच्छा परफॉर्म करने वाले स्टूडेंट्स का सम्मान किया।
एमजीएन स्कूल आदर्श नगर में एनुअल फंक्शन, स्टूडेंट्स ने इंसानीयत पर नाटक पेश किया