एआईपीएमटी कैंडिडेट्स कर सकेंगे डाटा करेक्शन
जालंधर | सीबीएसईने ऑल इंडिया प्री-मेडिकल कैंडिडेट्स को डाटा में करेक्शन करने का मौका दिया है। कैंडिडेट्स 15 से 20 फरवरी तक टैस्ट के लिए दी गई अपनी बेसिक जानकारी में सुधार कर सकते हैं। दरअसल, बोर्ड को इस संबंधी स्टूडेंट्स और पेरेंट्स की ओर से कई क्वेरीज़ मिली थीं। हालांकि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने करेक्शन की अनुमति कुछ ही कॉल्म्स में दी है। यह कॉल्म्स हैं-जन्मतिथि, स्टेट कोड, जेंडर, वर्ग और विकलांगता की स्थिति। किसी भी तरह की करेक्शन www.aipmt.nic.in वेबसाइट पर जाकर की जा सकती है।
15 से 20 फरवरी तक का समय मिला, सिर्फ पांच कॉल्म्स में ही करेक्शन कर पाएंगे कैंडिडेट्स
सीबीएसई ने मैट्रिक और प्लस-टू बोर्ड क्लास का एग्जाम देने जा रहे प्राइवेट कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड @cbse.nic.in पर जारी कर दिए हैं। वेबसाइट पर एडमिट कार्ड कॉलम में इंटीमेशन लैटर फॉर प्राइवेट कैंडिडेट्स के कॉलम पर क्लिक करना है।