शराब तस्करी में पकड़े अजीत का भाजपा से संबंध नहीं : रमेश शर्मा
जिलाभाजपा प्रधान रमेश शर्मा ने कहा है कि काजी मंडी में शराब सहित पकड़े गए अजीत नामक व्यक्ति का भाजपा से कोई संबंध नहीं है। इस नाम का कोई भी आदमी पिछले लम्बे समय से पार्टी में उक्त क्षेत्र से पार्टी का पदाधिकारी नहीं रहा है। वर्तमान में भी कोई पदाधिकारी नहीं हो सकता क्योंकि मंडलों की टीमें अभी गठित होनी हैं। रमेश शर्मा ने कहा कि भाजपा किसी भी असामाजिक तत्व और गैर कानूनी काम करने वाले का समर्थन नहीं करती है।
रमेश शर्मा।