सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग की विजेता बनी ब्लैक थंडर टीम
सीएकौंसिल की जालंधर ब्रांच की क्रिकेट लीग में ब्लैक थंडर नामक टीम विजेता रही। वडाला चौक के पास रायल क्रिकेट एकेडमी की पिच पर मैच हुए। इसमें चार टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें शामिल हैं लीग विजेता ब्लैक थंडर के अलावा ग्रीन स्ट्राइकर्स, व्हाइट टाइटनज और ब्लू एरियनस शामिल थे। सीए राज चावला ने पुरस्कार वितरण किया।
फाइनल मैच ब्लैक थंडर और ग्रीन स्ट्राइकर्स के बीच में हुआ। ग्रीन स्ट्राइकर्स ने टास जीता। पहले बल्लेबाजी की। टीम ने कुल 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। इसमें जसमीत सिंह ने 42 रनों का योगदान दिया। ब्लैक थंडर के गेंदबाज सीए कुणाल शर्मा ने 3 विकेट लिए। मैदान में उतरी ब्लैक थंडर ने 18 ओवरों में 5 विकेटों के नुकसान पर टारगेट पूरा कर लिया। बल्लेबाज पुनीत ओबराय ने 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 60 रनों की विजयी हिस्सेदारी दी।
टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर
विजेता टीम विक्ट्री चिन्ह बनाती हुई। सीए राज चावला ने पुरस्कार वितरण किए।
क्रिकेट लीग का आनंद लेने पहुंचे सीए
सीएकौंसिल की जालंधर ब्रांच के चेयरमैन सीए पुनीत दुग्गल, वाइस चेयरमैन सीए अश्विनी जिंदल, सीए आधार सरीन, सीए इंदरजीत सिंह, मनमोहन पुरी, सीए आरएस कालड़ा, सीए अतुल विज, सीए राघव अरोड़ा, सीए सुनील दत्त, सीए नवदीप शर्मा, सीए एचएस मक्कड़, सीए अंकित कवात्रा, सीए अनूप जोशी, सीए अरुण कुंदरा, सीए दीपक बजाज, सीए दीपक गुंबर, सीए गगनदीप सिंह सहित तमाम मैंबर पहुंचे।