पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • आर्ट आफ लिविंग का वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल 11 मार्च को दिल्ली में

आर्ट आफ लिविंग का वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल 11 मार्च को दिल्ली में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आर्टआफ लिविंग की ओर से अपने 35 साल पूरे होने पर वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल का आयोजन 11 से 13 मार्च तक श्री श्री रविशंकर जी द्वारा किया जा रहा है। नई दिल्ली में होने वाले इस फेस्टिवल में 155 देशों से संस्था के साथ जुड़े हुए कुल 35 लाख लोग भाग लेंगे। यह फेस्टिवल यमुना के किनारे और मयूर विहार मैट्रो स्टेशन के सामने 1,000 एकड़ में फैले मैदान में किया जाएगा। इस का उद्धाटन प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी करेंगे और समापन समारोह के मुख्य मेहमान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी होंगे। इसमें वर्ल्ड लैवल के नेता शांतिदूत विश्व शांति अनेकता में एकता का संदेश देंगे। फेस्टिवल की शुरुआत 11 मार्च को शाम 5 बजे होगी। इसमें कल्चरल सेलिब्रेशन के अलावा मुख्य वक्ताओं द्वारा अपने विचारों की प्रस्तुति और मैडीटेशन होगा। 12 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक वर्ल्ड फोरम फोर एथिक्स इन बिजनेस पर सेमीनार होगा और शाम 5 बजे इंटर फेथ मीटिंग, कल्चरल सेलिब्रेशन और मैडीटेशन होगा। 13 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक सेमीनार और शाम 5 बजे समापन समारोह होगा।

खबरें और भी हैं...