पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • जीटीबी नगर में आज शाम 6 से 10 बजे तक होगा विशेष राग दरबार

जीटीबी नगर में आज शाम 6 से 10 बजे तक होगा विशेष राग दरबार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर |गुरुद्वारानौंवी पातशाही दुख निवारण साहिब जीटीबी नगर में 14 फरवरी रविवार को शाम 6 से 10 बजे तक विशेष राग दरबार करवाया जा रहा है। यह राग दरबार सचखंडवासी संत बाबा सुच्चा सिंह जी की ओर से शुरू किए गुरमति संगीत सम्मेलन के 25 वर्ष पूरे होने पर करवाया जा रहा है। इस बारे में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगजीत सिंह गाबा और संत अमीर सिंह प्रमुख जवद्दी टकसाल लुधियाना वालों ने कहा कि इसमें विशेष तौर पर सचखंड श्री दरबार साहिब के हजूरी कीर्तनी जत्थों के अलावा रागी जत्थों द्वारा गुरमति संगीत पर आधारित गुरबाणी का गायन किया जाएगा। इस की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। इसके लिए की गई बैठक में भाई हरजोत सिंह जखमी, सचखंड श्री दरबार साहिब के हजूरी कीर्तनीय भाई गुरमीत सिंह शांत, हरप्रीत सिंह अमृत, कंवलजीत सिंह आरे वाले, महिंदर सिंह बाजवा, मनजीत सिंह ठुकराल, कंवलजीत सिंह टोनी और मैनेजर सुरजीत सिंह थे।

खबरें और भी हैं...