श्री श्याम प्रचार मंडल ने लड़कियों की विवाह करवाया
श्री दुर्गा मंदिर में महात्म कथा
बगीची खन्नेया सोढ़ल में हवन यज्ञ
जालंधर |श्रीदुर्गा मंदिर प्रबंधक कमेटी किशनपुरा अजीत नगर की ओर से माघ महात्म कथा और हवन यज्ञ हुआ। पं. वासुदेव ने यजमान मीनू सभ्रवाल से यज्ञ में आहुतियां डलवाई। उन्होंने कहा कि यज्ञ में आहुतियां डालने से पाप कम होते है और पुण्य प्राप्त होते हैं। मनुष्य की असली उम्र उस दिन शुरू होती है जिस दिन से वह भक्ति करना शुरू करता है।
यहां प्रधान सुदेश कुमार, मलकीत चंद, सुरेंद्र, महेंद्र, विद्या सागर, मदन लाल, विजय ठाकुर, वरेंद्र अरोड़ा, संदीप छिब्बर, अशोक कुमार, अंबिका देवी, बिल्लो रानी और सुदेश रानी थी।
पं. वासुदेव ने यजमान मीनू सभ्रवाल से यज्ञ में आहुतियां डाली।
हवन यज्ञ के बाद स्त्री सत्संग भी किया गया। -भास्कर