श्री गुरु रविदास महाराज के 639वें प्रकाश उत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक
श्रीगुरु रविदास महाराज के 639वें प्रकाश उत्सव की तैयारियों संबंधी श्री गुरु रविदास एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट बूटा मंडी की बैठक हुई। प्रधान सेठ सतपाल मल ने बताया कि शोभायात्रा 20 फरवरी को सुबह 11 बजे श्री गुरु रविदास धाम से निकाली जाएगी। यह शहर की परिक्रमा करके वापिस धाम में पहुंच कर संपन्न होगी। 22 फरवरी को श्री गुरु रविदास महाराज का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इससे पहले 16 फरवरी को सतगुरु रविदास महाराज के अमृतवाणी जाप आरंभ करवाने डेरा सचखंड बल्लां वाले 108 संत निरंजन दास महाराज सुबह 11 बजे पधारेंगे। भक्त श्री रविदास चौक से महाराज को पुष्पवर्षा के बीच शोभायात्रा के रूप में धाम तक लाएंगे। महासचिव निर्मल बावा, कैशियर राजिंदर प्रसाद महे और सुरिंदर कुमार महे ने कहा कि पर्व की तैयारियों जोरों से चल रही हैं। विदेशों से भी भक्त बड़ी तादाद में खास तौर पर पर्व में शिरकत करने रहे हैं। यहां मनोहर लाल महे, हुस्न लाल महे, ओम प्रकाश, सतपाल महे, चिंतराम महे, तरसेम लाल, सैमुअल मसीह, प्रशोत्म भल्ला, प्रमोद महे, अश्विनी महे, गौरव महे, दविंदर मल, रवि महे, टोनी, प्रिंस महे, चंदर महे, राम लुभाया, राम आसरा और यशपाल महे थे।
शोभायात्रा 20 फरवरी को सुबह 11 बजे श्री गुरु रविदास धाम से निकाली जाएगी
प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए सदस्यों की ड्यूटियां लगाईं।